Monday 29 July 2019

Brief information about Vitamin A विटामिन ए एक संक्षिप्त जानकारी

विटामिन ए विभिन्न रूपों में पाया जाता है।
विटामिन ए मांस, मछली और डेयरी उत्पाद में होता है।
प्रोविटामिन ए फलों, सब्जियों और अन्य पौधों पर आधारित उत्पादों में पाया जाता है।
" रेटिनॉल" रक्त में पाए जाने वाले विटामिन ए का प्रमुख एवं सक्रिय रूप है।
"बीटा-कैरोटीन" विटामिन ए का एक अग्रदूत है और पौधों में पाया जाता है। यह "प्रो-विटामिन", अपने आप में एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो शरीर द्वारा आवश्यकतानुसार विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है| इसलिए इसमें विषाक्तता का कोई खतरा नहीं होता है।
विटामिन ए एक आवश्यक विटामिन है जो वृद्धि और विकास, कोशिका मान्यता, दृष्टि, प्रतिरक्षा कार्य और प्रजनन के लिए आवश्यक है।
यह हृदय, फेफड़े, गुर्दे और अन्य अंगों को सही ढंग से काम करने में भी मदद करता है।

विटामिन ए की कमी के 8 लक्षण
रूखी त्वचा
सूखी आंखें
रतौंधी
बांझपन और गर्भ धारण में परेशानी
शारीरिक विकास में देरी
गले और छाती में संक्रमण
घाव नही भरना
मुँहासे
विटामिन ए की अधिकता भी बहुत हानिकारक होती है
बहुत अधिक विटामिन ए चक्कर आना, मतली, सिरदर्द, कोमा और यहां तक ​​कि मृत्यु का कारण बन सकता है। गर्भवती महिलाओं में पहले से मौजूद विटामिन ए की उच्च मात्रा भी उनके शिशुओं में जन्म दोष का कारण बन सकती है। जो महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं उन्हें विटामिन ए की उच्च खुराक नहीं लेनी चाहिए।
विटामिन ए के स्रोत
दो प्रकार के विटामिन ए होते हैं। पहले से तैयार विटामिन ए, जिसे रेटिनॉल भी कहा जाता है यह पशु उत्पादों में पाया जाता है। इसके अच्छे स्रोत: पाश्चराइज्ड दूध, अंडे, मांस, पनीर, यकृत, हलिबूट मछली का तेल, क्रीम और गुर्दे हैं।
प्रो-विटामिन ए पौधे-आधारित खाद्य पदार्थों जैसे फलों और सब्जियों में पाया जाता है|
विटामिन-ए का सबसे आम प्रकार बीटा-कैरोटीन है| यह एक कैरोटीनॉयड है जो पौधे के खाद्य पदार्थों में गहरा रंग पैदा करता है। बीटा कैरोटीन इन चमकीले रंग के खाद्य पदार्थों में पाया जा सकता है:
खरबूजा
गुलाबी मौसमी
खुबानी
गाजर
कद्दू
मीठे आलू
कद्दू
गहरे हरे, पत्तेदार सब्जियां
ब्रोकोली

विटामिन-ए सप्लीमेंट द्वारा भी लिया जा सकता है
Nature's Way Vitamin A - 10000 IU - 100 Softgels

हम व्यक्ति विशेष पर आधारित डाइट प्लान उपलब्ध करवाते है| अगर आपको या आपके किसी जान पहचान के व्यक्ति को भी वजन, गैस, अपचन, हृदय रोगमधुमेह इत्यादि की समस्या है तो आप संपर्क कर सकते है|
अमित कुमार सिन्हा
संस्थापक
डाइट राईट ( Diet Right )
फ़ोन और Whatsapp: 7277330445,

Sunday 24 February 2019

Income opportunity in wellness धन कमाने का मौका

बेहतर स्वास्थ्य और धन आज जीवन की सबसे मूलभूत जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य हमें बेहतर जिंदगी जीने की अनुमति देता है साथ में धन बेहतर जीवन जीने का एक बहुत मजबूत माध्यम होता है। इसलिए जीवन में बेहतर स्वास्थ्य और प्रचुर मात्रा में धन को नकारा नहीं जा सकता। 

वर्त्तमान की वास्तविकता

परंतु आज की परिस्थितियों में यह देखा जा रहा है कि लोग एक सामान्य जिंदगी जीने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए इतना भी नहीं कमा पा रहे हैं जिससे अपने परिवार का अच्छी तरह भरण पोषण कर सके। जीवन के इस मारामारी में पैसे तो आते नहीं साथ में स्वास्थ्य बिल्कुल खराब हो जाता है। पता चलता है एक समय के बाद हम जीवन में जितना भी कमा रहे हैं उसका उपयोग अपने शरीर को बचाने में हो रहा है। डॉक्टर,अस्पताल और दवाइयों के खर्चे में सारी जमापूंजी खत्म हो जाती है। बाद में यह महसूस होता है ना तो हमारे पास बेहतर स्वास्थ्य है औऱ ना ही धन।
यह एक आम समस्या है आप जिधर भी नजर उठा कर देखें आपको यही स्थिति नजर आए आएगी। परंतु कहते हैं ना कि अगर मुसीबत यहीं है तो उसका समाधान भी यहीं है। 

वर्तमान में धन की वास्तविकता 

कहां जाता है इस पूरे संसार का ज्यादातर धन मात्र 20% लोगों के पास है और बाकी 80% लोग बस धन कमाने में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। यह सोचने की बात है की उनके पास ऐसा क्या है जो लगभग सारा धन उन्हीं समूह के पास है। 
आप गौर करने पर देखेंगे कि जितने भी धनी लोग हैं चाहे अपने देश भारत हो या विदेश में सब के पास एक विशाल नेटवर्क है। 


नेटवर्क और इसका महत्त्व 

नेटवर्क विभिन्न तरह के कामों का, जैसे उदाहरण के लिए हम भारत में रिलायंस ग्रुप ही लेते हैं। रिलायंस ग्रुप क्या है! बहुत सारे व्यापार और व्यवसाय का विशाल नेटवर्क। अब रिलायंस में भी हम सिर्फ जियो को ही ले लेते हैं तो जियो क्या है? एक विशाल नेटवर्क है। उस नेटवर्क से लगभग ज्यादातर भारतीय जुड़े हैं सभी लोगों के पास जिओ का कनेक्शन है। आपको हर शहर में छोटे बड़े जिओ के आउटलेट्स मिल जाएंगे तो यह क्या है? यह भी उसी नेटवर्क में एक और बहुत बड़ा नेटवर्क है। उसी तरह से अगर आप दूसरे समूह को देखेंगे, जैसे कि टाटा को देख ले। उनके पास भी विशाल नेटवर्क है। गाड़ियों का बिजनेस है। जिसमें प्रत्येक शहर में पता नहीं कितने ही शोरूम्स का नेटवर्क है। आप जिस भी व्यवसाय में देख ले वहां विशाल नेटवर्क होता है और इस नेटवर्क के तहत के सहारे लोग बहुत सारा धन कमाते हैं।
आज के समय में इसी नेटवर्क फ्रेंचाइजी के माध्यम से बढ़ाया जाता और धन कमाया जाता है। आपके शहर में जो फेमस डोमिनोज पिज़्ज़ा का आउटलेट है वह एक विशाल नेटवर्क है। पूरे विश्व में फैला है। आप जिधर भी नजर उठाएंगे आपको नेटवर्क ही नजर आएगा। बिग बाजार का नेटवर्क भी इसका एक जबरदस्त उदाहरण है। 
इस तरह से आपको समझ में आ गया होगा की नेटवर्क में बहुत ताकत होती है। बिना नेटवर्क के आपकी प्रगति संभव नहीं है। लेकिन आज ज्यादातर लोग इस लायक नहीं और उनके पास इतनी सुविधाएं नहीं कि वह पहले अपना एक बिजनेस शुरू करें या एक फैक्ट्री लगाएं, समान बनाएं उसको मार्केट में बेंचे। मुनाफा कमाए फिर उसी काम को बढ़ाएं और उसका नेटवर्क बनाएं। 

हमारा नेटवर्क और उसके फायदे 

परंतु हमारे पास इसका समाधान है। आप हमारे विशाल नेटवर्क से जुड़ कर भी बहुत जबरदस्त आमदनी कर सकते हैं। आपको कोई बिज़नेस खड़ा करने की जरूरत नहीं है। कोई फैक्ट्री लगाने की जरूरत नही है। आपको जरूरत है हम जो कर रहे हैं उसको प्रचारित प्रसारित करने की। आप अगर गौर करेंगे तो पाएंगे की आप प्रतिदिन किसी न किसी चीज़ या प्रोडक्ट को प्रचारित और प्रसारित कर रहे परंतु उसके लिए हमें कोई भी धन नहीं मिलता। उदाहरण स्वरुप हमें कोई फिल्म अच्छी लगती है हम अपने सारे मित्रों को बताते हैं की वो फिल्म बहुत अच्छी थी और हमारे मित्र उसको देखने भी जाते हैं। इस तरह से जाने अनजाने में आपने फिल्म का प्रचार प्रसार किया परंतु बदले में आपको क्या मिला? कुछ भी नहीं।
अगर आपको किसी चीज को प्रचारित प्रसारित करने की आमदनी मिले और वैसे लोग जोकि आप की तरह प्रचार प्रसार कर सकते हैं उनको अपने नेटवर्क से जोड़ने पर जबरदस्त आमदनी हो तो हम उम्मीद करते हैं की आप ऐसे किसी नेटवर्क से जुड़ना जरूर चाहेंगे।
हमारा नेटवर्क वैसा ही है। जीवन एवं स्वास्थ्य से संबंधित। हम जोड़ते हैं वैसे लोगों को जो समाज के अन्य लोगों को एक बेहतर स्वास्थ्य देना चाहते हैं या फिर बेहतर जीवन जीने के लिए आमदनी कमाने का जरिया।
एक उचित फैसला आपकी और आपके द्वारा कईयों की जिंदगी बदल सकता है। इसलिए हमारा आपसे अनुरोध है कि आप आइए, हमसे मिलिए और जानिये की किस तरह आप हमारे नेटवर्क से जुड़ कर लोगों की जिंदगी में और अपनी खुद की जिंदगी में जबरदस्त तरीके से परिवर्तन ला सकते हैं। 
किसी चीज को जानना और समझना कभी भी गलत नहीं होता है। इसलिए हमसे संपर्क कीजिए और मिलकर इस मौके को विस्तार में समझिये। क्या पता यह आपकी जिंदगी को बदलने वाला एक मौका हो! 

संपर्क: 
अमित कुमार सिन्हा
फ़ोन और व्हाट्सअप : 7277330445, 9334484848

Tuesday 19 February 2019

High Protein Diet for Weight Loss वजन कम करने के लिए हाई प्रोटीन डाइट


सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, वजन कम करने के लिए आपको उच्च-प्रोटीन आहार की आवश्यकता होती है। अध्ययनों ने पुष्टि की है कि प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के अनुसार 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन शरीर के सामान्य कार्यों को करने के लिए जरुरी है। वजन कम करने और मसल्स और टोन-अप करने के लिए, आपको प्रोटीन की एक अतिरिक्त खुराक की आवश्यकता होती है। तो, उच्च प्रोटीन आहार वजन घटाने में सहायता कैसे करता है? क्या खाना है? क्या कोई भी दुष्प्रभाव हैं? जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

कैसे एक उच्च प्रोटीन आहार सहायता वजन घटाने का काम करता है?

शरीर को वसा या फैट के जलने (फैट बर्न) के मोड में स्विच करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करता है और विभिन्न प्रकार के संतुलित आहार के साथ मिलकर वजन घटाने में मदद करता है| यह निम्नलिखित तरीकों से होता है:

मेटाबोलिज्म को तेज़ या बूस्ट करता है

एक धीमी, सुस्त मेटाबोलिज्म आपके शरीर को वसा या फैट जलाने और इसको ऊर्जा के रूप में उपयोग करने से रोक सकती है। इससे अंततः मोटापे और मेटाबोलिज्म संबंधी विकार होने की पूरी संभावना रहती है। प्रोटीन से भरपूर आहार आपके मेटाबोलिज्म को किक-स्टार्ट करने में मदद करता है।
कई अध्ययनों ने पुष्टि की है कि जो लोग प्रोटीन का उपयोग ज्यादा करते हैं वे अधिक कैलोरी जलाते हैं और कम प्रोटीन वाले आहार की तुलना में अधिक वजन कम करते हैं। 


तृप्ति बढ़ाता है

अगर आपको हर समय भूख लगती है, तो इसका कारण यह है कि आप अपने भोजन में सही मात्रा में प्रोटीन शामिल नहीं करते हैं। प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है, बिल्कुल कार्ब्स और वसा की तरह। यह हमारी मांसपेशियों, हार्मोन, एंजाइम, हड्डी, बाल और कोशिकाओं में मौजूद है। अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने से तृप्ति बढ़ जाती है, और आप एक लंबी अवधि के लिए पूर्ण महसूस करेंगे और भूख नहीं लगेगी|
वैज्ञानिकों ने पाया है कि एक उच्च-प्रोटीन आहार पीपीपी और जीएलपी -1 के स्राव को बढ़ाता है जो की भूख को दबाने वाले हार्मोन है और ग्रेलिन के स्राव को कम करता है जो की भूख को बढाने वाला हार्मोन है| एक उच्च-प्रोटीन आहार कैलोरी के सेवन को कम कर देता है क्योकि आप को आपका पेट आपको भरा महसूस होगा|


पतला या lean muscles (मांसपेशी) बनाता है

मांसपेशियां प्रोटीन से बनी होती हैं। इसलिए, किसी को भी मांसपेशियों को बढ़ाना या मजबूत बनाना है तो उसे ज्यादा प्रोटीन लेने की आवश्यकता होती है| मांसपेशियों में सबसे अधिक संख्या में माइटोकॉन्ड्रिया मिलते हैं। माइटोकॉन्ड्रिया में मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया संपन्न होती है| अधिक माइटोकॉन्ड्रिया का होना मतलब वसा जलने की संभावना अधिक।

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, मांसपेशियों की हानि होती है, मांसपेशियों के नुकसान के साथ, आप माइटोकॉन्ड्रिया भी खो देते हैं - जिसके परिणामस्वरूप धीमा मेटाबोलिज्म होता है। शोध और अध्ययनों ने पुष्टि की है कि एक उच्च-प्रोटीन आहार मांसपेशियों के नुकसान को रोकता है, मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाता है, और वजन को बढ़ने से रोकता है|
एक उच्च-प्रोटीन आहार स्पष्ट रूप से अतिरिक्त वजन को घटाने के लिए एक अच्छा तरीका हो सकता है|

हम व्यक्ति विशेष पर आधारित डाइट प्लान उपलब्ध करवाते है| अगर आपको या आपके किसी जान पहचान के व्यक्ति को भी वजन, गैस, अपचन, हृदय रोग, मधुमेह इत्यादि की समस्या है तो आप संपर्क कर सकते है|

अमित कुमार सिन्हा
संस्थापक
डाइट राईट ( Diet Right )
फ़ोन और Whatsapp: 7277330445, 9334484848

Friday 1 February 2019

About Diet Right वजन घटाए या बढाये

Diet Right (डाइट राईट) झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची में स्थित एक Weight management and wellness (वेट मैनेजमेंट और वेलनेस) क्लब है|
इस क्लब की खासियत यह है की यहाँ पर वजन घटाने या बढाने की जो प्रक्रिया है वो उन लोगो की देख रेख में की जाती है जिन्होंने खुद वजन घटाया या बढ़ाया है|
इस क्लब के संस्थापक या फाउंडर श्री अमित कुमार सिन्हा हैं जिन्होंने खुद का 20 किलोग्राम वजन 5 महीने में घटाया| जब वे अपने वजन घटाने की प्रकिया में थे उसी समय उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं सलाह से उनके कई जानपहचान के लोगों और मित्रों ने भी अपने वजन को घटाया| यहीं से उन्हें एक ऐसे क्लब को खोलने की प्रेरणा मिली जहा से वो वजन और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद कर सकें| 
अभी तक इस क्लब के माध्यम से कई लोगों ने अपना वजन कम किया है और यह क्लब अपने कार्य में पूरी तरह से सफल है| 

क्लब की विशेषता यह है की यहाँ पर पहले बॉडी एनालिसिस और BMI किया जाता है और फिर सम्बंधित व्यक्ति की करीब 45 मिनट की काउंसेलिंग की जाती है| काउन्सलिंग के दौरान सामान्य दिनचर्या, खान पान, सोना जागना, खाने पीने का समय इत्यादि को जाना समझा जाता है| काउन्सलिंग और बॉडी एनालिसिस रिपोर्ट के आधार पर व्यक्ति विशेष आधारित वजन कम करने का प्रोग्राम बनाया जाता है| Weight Loss Program में पोषण या न्यूट्रीसन और दिन भर का समय आधारित diet chart दिया जाता है| साथ में व्यायाम या फिर टहलने के लिए प्रेरित किया जाता है| न्यूट्रीसन, खानपान और शारीरिक अभ्यास के द्वारा महीने में करीब 4 किलो तक का वजन घट जाता है| 

Diet Right (डाइट राईट) क्लब में 10 दिनों का एक कार्यक्रम चलाया जाता है| जिसमे प्रतिदिन क्लब में ही सुबह का नाश्ता जो की पोषण से भरपूर होता है एवं वजन कम करने में सहायक होता है, दिया जाता है| साथ में शारीरिक अभ्यास की भी सुविधा दी जाती है| प्रतिदिन भोजन, आहार, खान पान और लाइफ स्टाइल पर उचित जानकारी दी जाती है जो की वजन को कम करने में और आजीवन शरीर को फिट रखने में सहायक होती है| 10 दिनों के पश्चात पुनः बॉडी एनालिसिस और BMI किया जाता है एवं शारीरिक स्थिती देखि जाती है की वजन कितना कम हुआ साथ में शरीर से फैट कितना कम हुआ| इसके बाद यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है की वो सुबह का पोषण क्लब में ले या अपने घर में जारी रखे|
जिन किन्ही को सुबह क्लब आने में परशानी होती है, उन्हें सबकुछ समझा कर घर से ही पोषण शुरू करवाया जाता है| समय समय पर फॉलो अप किया जाता है एवं समय समय पर बॉडी एनालिसिस और BMI करके उनके प्रगति को देखा जाता है एवम उसी के आधार पर घर में ही कार्यक्रम को जारी रखा जाता है| 
सामान्यतः यह देखा गया है की 3 महीने में 10 से 12 किलो तक का वजन घट जाता है| 
Diet Right (डाइट राईट) क्लब के द्वारा जो भी पोषण दिया जाता है वह पूर्णत शाकाहारी होता है एवं उनका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है|
Diet Right (डाइट राईट) के द्वारा बच्चों के पोषण, शारीरिक विकास, वजन की समस्या पर विशेष सलाह एवं सहायता दी जाती है|
गैस, कब्जियत, पेट फूलना इत्यादि समस्या का भी समाधान किया जाता है|
Diet Right (डाइट राईट) क्लब की शाखा रांची में मेन रोड एवं रातू रोड में है|
जानकारी के लिए संपर्क करें
अमित कुमार सिन्हा
संस्थापक
Diet Right (डाइट राईट)
फ़ोन : 7277330445, 9334484848

Brief information about Vitamin A विटामिन ए एक संक्षिप्त जानकारी

विटामिन ए विभिन्न रूपों में पाया जाता है। विटामिन ए मांस, मछली और डेयरी उत्पाद में होता है। प्रोविटामिन ए फलों, सब्जियों और अन्य पौधों पर...